Weight Loss Fruits : बहुत से लोग वजन कम करने को लेकर चिंतित रहते हैं। वजन बढ़ने के साथ-साथ मोटापा भी बढ़ रहा हो तो कुछ फलों का सेवन जरूर फायदेमंद होता है। ताजे फल हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। क्योंकि इसमें हर तरह के पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए फलों का सेवन करते हैं। वजन बढ़ना इन दिनों एक बड़ी समस्या बन गई है, जिससे हमें हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, डायबिटीज और हार्ट अटैक समेत कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए फल खाना हमेशा बेहतर होता है।
तैलीय और मीठे खाद्य पदार्थ खाने से अक्सर हमारा वजन बढ़ जाता है, लेकिन कुछ फलों का सेवन वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है।
अक्सर कहा जाता है कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस फल में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको सेब को अपनी डेली डाइट में शामिल करना होगा। आप सेब का जूस भी पी सकते हैं।
कीवी फल तो आपने खाया ही होगा। यह फल देखने में भले ही छोटा हो लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। यह फल विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट और फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको संतरे को प्राथमिकता देनी चाहिए। रोजाना इस फल या इसके जूस का सेवन करने से वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी। हालांकि फाइबर युक्त फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
पपीता खाने के कई फायदे हैं। पपीता वजन घटाने के लिए भी काफी कारगर साबित हुआ है। इसमें गैलिक एसिड होता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है। पपीता आमतौर पर काट कर खाया जाता है। लेकिन आप इसे जूस के रूप में गूदे के साथ पी सकते हैं। पपीता पाचन के लिए भी अच्छा होता है।