भारत में प्रसिद्ध शिव मंदिरों की कोई कमी नहीं है। इनमें से कर्नाटक में स्थित एक शिव मंदिर भी है, जिसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा है। आज हम आपको कर्नाटक के कन्नड़ जिले की भटकल तहसील में स्थित उस मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो तीन तरफ से अरब सागर से घिरा हुआ है। समुद्र तट पर स्थित होने के कारण इस शिव मंदिर के आसपास का दृश्य बहुत सुंदर दिखता है।
हम कर्नाटक के जिस प्रसिद्ध शिव मंदिर की बात कर रहे हैं उसका नाम मुरुदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के परिसर में भगवान शिव की एक विशाल मूर्ति स्थापित है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और ऊंची शिव प्रतिमा माना जाता है।
लगभग 123 फीट ऊंची यह शिव प्रतिमा सूर्य की किरणों से चमकती रहती है। इसे देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। आप भी इसे एक बार जरूर देखें.