Travel Tips:करीब 40 हजार टन वजनी पत्थरों को काटकर बनाया गया है यह मंदिर, एक बार जरूर देखें

जल्द ही सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इस माह भक्त भोलेनाथ की आराधना करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं।

घूमने-फिरने के लिहाज से भी यह आपके लिए एक यादगार दौरा होगा।

आज हम आपको महाराष्ट्र के कैलाश मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। एलोरा में स्थित यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। भारत के सर्वश्रेष्ठ शिव मंदिरों में से एक इस मंदिर को एलोरा के कैलाश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। 

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण करीब 40 हजार टन वजनी पत्थरों को काटकर किया गया था।

एलोरा में मौजूद 34 मंदिरों में से एक इस मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में किया गया था। आपको एक बार इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। यहां दर्शन करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *