Dream House:देखिए रणबीर-आलिया के सपनों का घर, अंदर है जन्नत से भी खूबसूरत..

फैंस अक्सर अपने फेवरेट कपल की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ दमदार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का भी है, लोग जानना चाहते हैं कि शादी के बाद की लाइफ कैसी होती है। तो चलिए आपको बताते हैं मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट के बारे में, जहां सात फेरे लेने के बाद रणबीर और आलिया हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

 

कहा जाता है कि आलिया और रणबीर शादी के बाद एक ऐसे घर में रहते हैं जो अंदर से बेहद आलीशान है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके सपनों का घर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया था। रणबीर कपूर 2016 में अपना पुश्तैनी घर छोड़कर मुंबई के एक पॉश इलाके वास्तु में शिफ्ट हो गए थे। कहा जाता है कि इस घर में शाही एंटीक रखे गए हैं।

सी

रणबीर आलिया के इस घर में सफेद रंग का भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसके पीछे की वजह ये है कि दोनों को ही सफेद रंग बेहद पसंद है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे पौधे इस घर की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।

यह भी कहा जाता है कि अपार्टमेंट में रणबीर कपूर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर को समर्पित एक कमरा है जहां उनकी सभी पसंदीदा चीजें जैसे उनकी कुर्सी, बुकशेल्फ़ और अन्य महत्वपूर्ण सामान रखे गए हैं।

सी

आलिया और रणबीर ने डिजाइनिंग में काफी वक्त बिताया और अक्सर उन्हें शादी से पहले कंस्ट्रक्शन साइट के अंदर और बाहर देखा गया। इसकी कुल कीमत 32 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *