6500 करोड़पति छोड़ सकते हैं भारत, जानिए कहाँ बसेंगे?




दुनियाभर में मंदी की आशंकाओं के बीच भारत की तेज ग्रोथ के बावजूद लोगों का यहां से दूसरे देशों में जाकर बसना चौंकाने वाला फैसला है। यही नहीं, भारत छोड़कर दूसरे देशों में जाकर बस जाने के मामले में भारत दुनियाभर में दूसरे नंबर पर है।

हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक 2023 में साढ़े 6 हजार हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स यानी HNI देश छोड़कर जा सकते हैं। हालांकि ये संख्या पिछले साल से कम है, जब साढ़े 7 हजार HNI भारत छोड़कर गए थे।

ये सवाल तो खड़ा होता ही है कि आखिर अमीर लोग अपना देश छोड़कर क्यों चले जाते हैं। दरअसल, भारत में टैक्स से जुड़े नियमों में जटिलताओं के चलते हर साल हजारों अमीर लोग देश छोड़कर चले जाते हैं। दुनियाभर के अमीरों को दुबई और सिंगापुर जैसी जगहें सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं क्योंकि अमीर उस देश में जाना पसंद करते हैं, जहां टैक्स से जुड़े नियम लचीले हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *