हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी की खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे आप, बना लें प्लान

हिमाचल प्रदेश अपने हिल स्टेशनों के लिए दुनिया में मशहूर है। इस गर्मी के मौसम में आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको यहां की स्पीति घाटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। 

स्पीति घाटी को हम ठंडे रेगिस्तान के नाम से भी जानते हैं। यहां हर नए मोड़ पर पर्यटकों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश की घाटी अपने ताबो मठ, भित्ति चित्रों और स्तूपों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

 

घाटी की सुंदरता आंखों को बहुत सुकून देगी। यहां आपको चंद्र ताल झील, धनकर मठ, काजा, कुंजुम दर्रा और पिन वैली नेशनल पार्क जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां घूमने के लिए जून का महीना सबसे अच्छा होता है। आज अपने परिवार के साथ यहां घूमने का प्लान बनाएं। यह टूर आपके लिए यादगार बन जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *