High Cholesterol: अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो शरीर में कई तरह की बीमारियां बढ़ जाती हैं। शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल के कारण नसों में चर्बी जमा हो जाती है। यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ चीजों को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।
बैंगन
बैंगन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। जिसके कारण यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में काम करता है।अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो बैंगन को डाइट में शामिल करना चाहिए।
प्याज
प्याज का इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता है लेकिन कच्चा प्याज खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर कॉलेज रोल को कम करने में मदद करता है। अगर आपको भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको प्याज खाना शुरू कर देना चाहिए।
भिन्डी
भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो सभी को पसंद होती है। भिंडी में फाइबर अधिक होता है जो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मदद करता है। इसलिए भिंडी को भी डाइट में शामिल करना चाहिए।
लहसुन
लहसुन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो इसे कंट्रोल करने के लिए आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए।