स्वाद से भरपूर स्ट्रॉबेरी वजन घटाने में मददगार है, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ..

जब भी फलों की बात आती है तो खूबसूरत फलों में स्ट्रॉबेरी का नाम सबसे ऊपर आता है। दिल के आकार की तरह यह फल भी बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसका सेवन शेक, सलाद या सीधा खाकर किया जा सकता है। स्वाद से भरपूर स्ट्रॉबेरी भी सेहत को कई फायदे पहुंचाती है। यह विटामिन सी, विटामिन ए और के के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। आज इस कड़ी में हम आपको स्ट्रॉबेरी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले एंथोसायनिन और क्वेरसेटिन नामक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते हैं। अगर दिल के मरीज स्ट्रॉबेरी का सेवन करें तो हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

दांतों को रखें स्वस्थ
दांतों की चमक बढ़ाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। यह आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद करने का काम करता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी दांतों का पीलापन दूर कर एंजाइम्स को बनने से रोकता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी दांतों में बैक्टीरिया पैदा होने से रोकती है। इससे आपके दांतों से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं।

सी

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल
कई लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में घुलनशील फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *