लौंग शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद होती है। लेकिन रात को सोने से पहले लौंग का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
अगर आप रोज रात को सोने से पहले लौंग का सेवन करते हैं तो यह एक हफ्ते के भीतर ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करेगा।
लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिन लोगों को दांत में दर्द या शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो वो लोग रात के समय लौंग का सेवन कर सकते हैं।
अगर आप लौंग को दूध के साथ पिएंगे तो आपको ज्यादा भूख नहीं लगेगी, इससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
गुनगुने पानी में लौंग को शहद में मिलाकर पीने से सर्दी और खांसी ठीक हो जाती है।
लौंग के पाउडर को सब्जी, रोटी, सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है। नहीं तो लौंग के पाउडर को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।