अखरोट विटामिन और खनिजों सहित विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इस वजह से ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से दिमाग स्वस्थ रहने के साथ-साथ व्यक्ति की याददाश्त भी तेज होती है। आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि अखरोट का सेवन कैसे और फायदेमंद हो जाता है।
भीगे हुए अखरोट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। भिगोकर इसका सेवन करने से व्यक्ति की पाचन शक्ति में सुधार होता है। अखरोट में फाइटिक एसिड और टैनिन पाया जाता है। इसका सेवन करने से अपच को रोकने में मदद मिलती है। भीगे हुए अखरोट गैस बनाने वाले यौगिकों को कम करने में उपयोगी होते हैं।
अखरोट के पांच टुकड़े रात भर एक कप पानी में भिगो दें और सुबह उठकर इनका सेवन करें। इस तरह अखरोट खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। ये अखरोट आसानी से पच जाते हैं।