कई महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है. ऐसे में अगर आप पार्टी के लिए बेस्ट रेड साड़ी की तलाश में हैं तो आप शनाया कपूर के इस साड़ी लुक से भी आइडिया ले सकती हैं। लुक भी मिलेगा. आइए एक नजर डालते हैं शनाया के रेड साड़ी लुक पर।
इन तस्वीरों में शनाया कपूर ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के बॉर्डर पर कढ़ाई की गई है। साड़ी के बॉर्डर का वर्क एक्ट्रेस के लुक को ग्रेसफुल बना रहा है।
शनाया ने इस लाल साड़ी को बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। लेस डिटेलिंग वाले इस ब्लाउज का डिजाइन बेहद खूबसूरत है। शनाया ने अपने बालों को स्लीक बन में बांध रखा है।
अगर आप बेहद हल्के वर्क वाली साड़ी की तलाश में हैं तो आप इस तरह की रेड शीयर साड़ी भी पहन सकती हैं। ये साड़ी आप पर भी खूब जंचेगी.
एसेसरीज में शनाया ने स्टड इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग्स पहनी हुई हैं। इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने ड्यूई मेकअप को चुना है। ब्लश पिंक लिप शेड लगाया हुआ है, इस लुक में एक्ट्रेस वाकई खूबसूरत लग रही हैं।