वीकेंड में दिल्ली आ रहे हैं तो इन ऐतिहासिक जगहों की सैर जरूर करें

आप भी वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं और आप भी देश की राजधानी दिल्ली घूमना चाहते हैं तो आप जरूर आएं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप दिल्ली आएं तो कहां घूम सकते हैं? ऐसे में आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप दिल्ली आने के बाद घूम सकते हैं।

लाल किला

वैसे तो दिल्ली में स्थित लाल किला एक ऐसी जगह है जिसका नाम हर कोई जानता है। इसका नाम यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। यमुना नदी के तट पर स्थित यह किला लाल बलुआ पत्थर से बना है। लाल किला साल 1856 तक मुगल बादशाह का निवास हुआ करता था। लेकिन अब हर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व मनाते हैं। लाल किला।

सलीमगढ़ किला

इसके साथ ही आप दिल्ली में स्थित सलीमगढ़ किला भी जा सकते हैं। इसे 1546 में सूर वंश के शासक सलीम शाह सूरी ने बनवाया था। सूर वंश के पतन के बाद मुगल शासक औरंगजेब ने इस किले को जेल में तब्दील कर दिया था। उसके बाद यह किला ब्रिटिश सैनिकों की छावनी बन गया। आपको इस ऐतिहासिक जगह की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *