World Liver Day 2023: लीवर शरीर का सबसे अहम अंग है। जो शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हमारे शरीर में पावरहाउस का काम करता है, लेकिन बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के कारण लिवर कमजोर हो जाता है। इससे यह ठीक से काम नहीं कर पाता है और आप फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और लिवर इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं। हालांकि लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, स्वस्थ लिवर के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस लीवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें नाइट्रेट और बीटाइन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह लिवर और दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद ड्रिंक मानी जाती है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है उनके लिए चुकंदर का जूस किसी वरदान से कम नहीं है।
जामुन हैं फायदेमंद
लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में ब्लूबेरी और क्रैनबेरी शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं।
हल्दी है फायदेमंद
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी हल्दी को अहम माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसलिए आपको अपने आहार में नियमित रूप से हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए।
अखरोट खाएं
अखरोट में अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लीवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
ब्रोकली का सेवन है फायदेमंद
ब्रोकली में फाइबर, विटामिन ई और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। स्वस्थ लिवर के लिए आपको हफ्ते में तीन बार ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए।
एवोकाडो को डाइट में शामिल करें
एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। एवोकाडो के सेवन से आप लिवर की समस्या से भी बच सकते हैं।