लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा स्मूथ लुक…

Fashion Tips: लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का बेहद अहम हिस्सा होती है. ऑफिस हो या पार्टी लड़कियां कहीं भी जाने से पहले लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलती हैं। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से हर लड़की के लुक में चार चांद लग जाते हैं। लिपस्टिक कई तरह की होती हैं और इन्हें लगाने का तरीका भी अलग होता है। लिपस्टिक का रंग सभी महिलाएं अपने रंग और पेशे के अनुसार चुनती हैं।

 

लिपस्टिक का शेड चुनना आसान है, लेकिन कई लड़कियों को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका नहीं पता होता है। इस वजह से कई बार लिपस्टिक खराब नजर आती है। इसी के चलते आज की इस खबर में हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे। अगर आप इन बातों का पालन करती हैं तो आपके होंठ न तो रूखे दिखेंगे और न ही ज्यादा चमकदार। तो बिना देर किए चलिए आपको बताते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका।

ऐसे लगाएं लिपस्टिक
जब भी आप लिपस्टिक लगाना शुरू करें तो इसे हमेशा होंठों के बीच से लगाएं। किनारे से लगाने पर लिपस्टिक फैलती है और इससे आपके होठों का शेप भी अच्छा नहीं लगता है।

मैट लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
लिपस्टिक लगाते समय सबसे पहले लिप बाम लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो मैट लिपस्टिक हिलने लगेगी। इसलिए सबसे पहले लिप बाम लगाएं। इसके साथ ही मैट लिपस्टिक हमेशा सीधे ही लगाएं। इसके लिए ब्रश का इस्तेमाल न करें। अगर आपकी लिपस्टिक जम गई है तो उसमें गर्म पानी मिलाकर ठीक कर लें।

होठों पर डबल कोटिंग करें
कई मैट लिपस्टिक्स बहुत रूखी होती हैं। अगर आप इसका एक कोट लगाती हैं तो होंठ रूखे लगते हैं। इस वजह से हमेशा लिपस्टिक के दो कोट ही लगाएं। पहला कोट लगाने के बाद उस पर टिश्यू रखें और हल्का सा दबाएं। अब दूसरी बार होठों पर लिपस्टिक लगाएं।

 

वि

क्वालिटी पर दें खास ध्यान
लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पुरानी एक्सपायर्ड लिपस्टिक आपके होठों को एलर्जी का कारण बन सकती है। कई मामलों में लोकल लिपस्टिक के साथ रिएक्शन भी देखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *