अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में खूबसूरत समुद्र तटों की कोई कमी नहीं है। गर्मी के मौसम में आप अंडमान निकोबार द्वीप समूह घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां जाना आपके टूर को यादगार बना देगा।
आज हम आपको यहां राधानगर बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर बीच भी अपनी खूबसूरती के कारण विश्व प्रसिद्ध है। इसकी गिनती एशिया के सबसे बड़े द्वीपों में होती है।
राधानगर बीच हनीमून कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन मानी जाती है। इसके चलते कपल्स यहां हनीमून के लिए जाते हैं। यह घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर्यटकों को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलता है। पार्टनर के साथ आज यहां घूमने का प्लान बनाएं। यहां घूमने के दौरान पार्टनर को भी काफी मजा आएगा।