उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपने पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। टाइगर फॉल्स भी उनमें से एक है। टाइगर फॉल्स देहरादून की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने को मिलेगा।
यहां पानी गिरने की आवाज बिल्कुल शेर की दहाड़ जैसी होती है। इसीलिए इस झरने का नाम टाइगर फॉल्स रखा गया। यह खूबसूरत झरना देहरादून से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अगर आपका गर्मी के मौसम में झरने की यात्रा करने की योजना है, तो आप यहां जा सकते हैं।
यहां घूमने में आपको काफी मजा आएगा। आज अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां घूमने का प्लान बनाएं। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी।