भारत में मानसून आ चुका है। कई लोग मानसून में घूमने का प्लान करते हैं। मानसून में झरने देखने का मजा ही कुछ और होता है। आज हम आपको देश के एक प्रसिद्ध जलप्रपात के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको मानसून में देखने को मिल जाएगा।
आपने धुआंधार जलप्रपात के बारे में तो सुना ही होगा। देश का यह प्रसिद्ध जलप्रपात मध्य प्रदेश में स्थित है। यह भारत के खूबसूरत झरनों में गिना जाता है। यहां ऊंचाई से गिरती नर्मदा नदी बिल्कुल धुएं के समान नजर आती है। धुआंधार जलप्रपात से गिरते पानी की ठंडक आपको महसूस होगी। इस झरने के पास आपको घूमने की कई बेहतरीन जगहें मिल जाएंगी।
यहां आप भेड़ाघाट भी जा सकते हैं। यहां की संगमरमर की चट्टानें आपका दिल जीत लेंगी। आपको आज ही धुआंधार जलप्रपात घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां आकर आपके परिवार वाले भी खुश होंगे।