मायानगरी, सपनों का शहर और आर्थिक राजधानी जैसे कई उपनामों से मशहूर मुंबई यात्री प्रेमियों की लिस्ट में जरूर आता है। गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू बीच, वर्सोवा बीच और मरीन ड्राइव यहां आने के बाद जिन जगहों पर लोग जाते हैं उनमें से कुछ हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी जगहों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं जो बेहद समृद्ध हैं। इसलिए यहां लोग कम पहुंच पाते हैं, आज इस लेख में हम उन्हीं के बारे में बात करने जा रहे हैं, जहां एक बार मुंबई जाने के बाद आपको जरूर जाना चाहिए।
मुंबई में घूमने की जगहें
अगर आप मुंबई में हैं तो यहां से 96 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिल स्टेशन लोनावाला जरूर जाएं। यहां की खूबसूरती देखकर वापस आने का मन नहीं करेगा। यहां आप दोस्तों और परिवार के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। इसे गुफाओं का शहर कहा जाता है।
मुंबई की खूबसूरत जगहों में अलीबाग भी शामिल है, इसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर भी महज 96 किलोमीटर दूर है। यहां खूबसूरत बीच और प्राचीन किले देखने को मिलेंगे।
नासिक भी सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह शहर मुंबई से 182 किमी दूर गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। इसके अलावा इगतपुरी 136 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नासिक जिले में आता है जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
महाबलेश्वर भी सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आपको खूबसूरत झरने और चोटियां देखने को मिलेंगी। यह मुंबई से 263 किलोमीटर दूर है। तो अगली बार जब आप मुंबई जाएं तो इन जगहों से होकर जरूर आएं।