नींद के दौरान सपने आना एक सामान्य प्रक्रिया है। स्वप्न शास्त्र का मानना है कि नींद में देखा गया हर सपना हमें भविष्य के अच्छे या बुरे संकेत देता है। ये सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। कुछ लोगों को सपने में पशु-पक्षी दिखाई देते हैं तो कुछ लोगों को धन दिखाई देता है। दिल्ली के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित आलोक पांड्या ने सपने में देखी जाने वाली कुछ 5 चीजों का मतलब बताया है, आइए देखते हैं ये सपने क्या संकेत देते हैं।
तोता- सपने की किताब कहती है कि अगर आप सपने में तोता देखते हैं तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको कहीं से धन की प्राप्ति होगी। सपने में तोता देखना धन के लिए शुभ माना जाता है।
छत्ता – स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखाई दे तो यह आपके लिए शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी आमदनी में जल्द ही वृद्धि होगी, जिससे आप अपना आने वाला समय विलासिता में व्यतीत करेंगे।
सपने में देवी-देवता देखना – स्वप्न पुस्तक के अनुसार सपने में अगर आप देवी-देवताओं को सपने में देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। यह इस बात का संकेत है कि आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी।
फलों से भरा पेड़ – स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में फलों से भरा पेड़ या कई पेड़ देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको खूब धन लाभ होगा और आप जल्द ही धनवान बन सकते हैं।
काला बिच्छू देखना – अगर आपको सपने में काला बिच्छू दिखाई दे तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। यह सपना इस बात का संकेत करता है कि जल्द ही आपको कहीं से धन लाभ होगा और आपका आने वाला जीवन सुखमय होगा।