Bel Patra Health Benefits: भारत में बेलपत्र या बेल के पत्तों का विशेष महत्व है. क्योंकि ये भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं। धार्मिक महत्व के अलावा बेलपत्र सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। वे कैल्शियम और फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि बेल के पत्ते कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा ये दिल की सेहत और लिवर को बेहतर बनाने का भी काम करते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस पत्ते को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। वैसे तो बेलपत्र का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। हालांकि खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे आपको कई अनगिनत स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट बेलपत्र खाना कितना फायदेमंद होता है और यह शरीर से किन समस्याओं को दूर कर सकता है।
बेलपत्र खाने के फायदे
1. रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ रहने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं तो आप रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूर करें। बेलपत्र में विटामिन सी मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करता है। रोजाना खाली पेट बेलपत्र खाने से भी सर्दी-खांसी से राहत मिलेगी। साथ ही बार-बार बीमार पड़ने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
2. पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात बेलपत्र फाइबर से भरपूर होता है. यही वजह है कि इसे पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको पेट की समस्या है तो आप रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। रोजाना बेलपत्र का सेवन करने से एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। बेलपत्र पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। इससे पेट की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
3. दिल की सेहत में सुधार बेलपत्र दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो यह दिल की सेहत में सुधार कर सकता है। बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल को खतरनाक बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। बेलपत्र खाने से हृदय स्वस्थ रहता है। हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। अगर बेलपत्र को रोजाना सुबह खाली पेट खाया जाए तो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
4. शरीर को रखता है ठंडा : रोज सुबह बेलपत्र खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि अगर आप बेलपत्र का सेवन करेंगे तो आपका शरीर पूरे दिन ठंडा रहेगा। गर्मी के मौसम में बेलपत्र का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे आपको चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिलेगी। यह मुंह में छाले की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए आपको बेलपत्र को चबाकर खाना है।
5. ब्लड शुगर लेवल बेलपत्र मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मधुमेह रोगी रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। बेलपत्र में मौजूद फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
बेलपत्र का सेवन कैसे करें ?
1. बेल के पत्ते को काढ़े के रूप में सुबह खाली पेट पिया जा सकता है। इसके लिए आपको बेल के पत्तों को पानी में उबालना है और फिर इसे छानकर पीना है।
2. बेलपत्र को सीधे चबाकर भी खाया जा सकता है।
3. बेलपत्र को शहद में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।