बेडरूम का रंग ऐसा हो तो sक्स लाइफ भी होगी बेहतर! सीखो कैसे

क्या आप जानते हैं कि आपका बेडरूम और सेक्स लाइफ भी कहीं न कहीं जुड़ी हुई है? ऐसा ही कुछ हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है। कपल्स के बीच बेहतर फिजिकल रिलेशन न सिर्फ खुशी देता है बल्कि उनके रिश्ते को मजबूत भी बनाता है। कई लोग बेडरूम की दीवारों के रंग और साज-सज्जा को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं।

 

लेकिन इससे आपकी सेक्स लाइफ बहुत धीमी हो सकती है। आइए जानते हैं बेडरूम की दीवारों का रंग आपकी सेक्स लाइफ पर किस तरह असर डालता है।

नीला रंग
बहुत से लोग सोचते हैं कि लाल और गुलाबी रंग अंतरंगता के लिए अच्छा होता है। लेकिन इससे शारीरिक अंतरंगता पर कोई फर्क नहीं पड़ता। स्टडी के मुताबिक अगर बेडरूम का रंग नीला हो तो लोगों को काफी सुकून मिलता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह हार्ट बीट रेट को सही रखता है। इससे आप बेहतर नींद ले सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्टडी में बताया गया कि जिन कपल्स के कमरे में कारमेल डेकोरेशन होता है वो हफ्ते में करीब 3 बार सेक्स करते हैं।

पीला रंग
नीले रंग के बाद अब बात करते हैं पीले रंग की। बेडरूम की दीवार का यह रंग नर्वस सिस्टम को शांत करने और आपके शरीर को रिलैक्स करने का काम करता है। इससे आप बेहतर नींद ले सकते हैं। आपकी सेक्स लाइफ सक्रिय रहती है। इस दौरान आप हर रात औसतन सात घंटे 40 मिनट की नींद लेते हैं।

ग्रे या सिल्वर कलर
ग्रे या सिल्वर कलर की दीवारें आपके बेडरूम को चांदनी जैसा इफेक्ट देती हैं। इससे आपका दिमाग शांत रहता है। स्टडी के मुताबिक, ग्रे बेडरूम वाले लोग औसतन सात घंटे और 33 मिनट की नींद लेते हैं।

सी

जामुनी
बैंगनी रंग बहुत शाही होता है। कई लोगों को यह कलर बेहद पसंद आता है। यह रंग आपके अंतरंग संबंधों को भी बेहतर बनाता है। अगर आपको पर्पल कलर पसंद है तो आप भी अपने बेडरूम में इस कलर का इस्तेमाल करें। यह आपकी सेक्स लाइफ में मसाला डालने का काम करता है।

 

हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, 2000 लोगों के एक सर्वेक्षण में यह पाया गया कि जो लोग बेडरूम और फर्नीचर के लिए बैंगनी रंग का उपयोग कर रहे हैं, वे प्रति सप्ताह 3.49 बार अंतरंग हुए। सेक्स आपकी कल्पना पर भी निर्भर करता है। बैंगनी रंग आपको रचनात्मक सोच देता है। यह आपकी सेक्स लाइफ को बूस्ट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *