बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। अब बिपाशा ने देवी की कुछ खास फोटोज शेयर की हैं।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर पिछले साल नवंबर के महीने में एक नन्ही बच्ची का आगमन हुआ।
बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है।
बिपाशा और करण ने देवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लेकिन इन तस्वीरों में देवी का चेहरा नहीं दिख रहा था।
अब बिपाशा ने देवी की कुछ खास फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो में बिपाशा के फैंस को पहली बार देवी का चेहरा देखने को मिल रहा है.
बिपाशा ने देवी की फोटो के साथ कैप्शन दिया, ‘हैलो वर्ल्ड, माय नेम इज देवी।’ बिपाशा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देवी गुलाबी रंग की फ्रॉक में नजर आ रही हैं।
बिपाशा द्वारा शेयर की गई देवी की फोटो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कमेंट किया, ‘गॉड ब्लेस यू देवी’। मलाइका ने कमेंट किया, ‘ओएमजी’।
बिपाशा और करण की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। ये दोनों कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिर उन्होंने 2016 में शादी कर ली।