बारिश के मौसम में बनाएं मेघालय घूमने का प्लान, यादगार रहेगा टूर

मेघालय मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। बारिश के मौसम में बहुत से लोग इस राज्य में घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो जून-जुलाई में ही मेघालय घूमने का प्लान बना लें।

भारत के इस उत्तरपूर्वी हिमालयी क्षेत्र में आपको प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने को मिलेगा। प्रकृति, जंगल, पहाड़ और झरने इस राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। बारिश के मौसम में यहां का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा और भी खूबसूरत लगता है।

इस राज्य में आप चेरापूंजी के झरनों, मेघालय की पहाड़ियों और मेघालय के लोगों की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकते हैं। आज ही यहां घूमने का प्लान बनाएं। यहां की सैर आपके लिए यादगार बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *