हिमाचल प्रदेश में बहू नाम का एक गांव है, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह नाम बहू कुल्लू जिले में स्थित है। इस गांव की खूबसूरती से दुनिया अंजान है। एक बार घूमने के बाद आप इस गांव को भूल नहीं पाएंगे। यह हिमाचल का एक बहुत ही शांत गांव है। चीड़ और देवदार के जंगलों से ढके पहाड़ इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक है। इस दौरान इस गांव में मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है। यहां आपको कई सेब के पेड़ भी देखने को मिल जाएंगे।
यहां की बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आप जनवरी और फरवरी के महीने में यहां की सैर कर सकते हैं। यहां आपको फोटोग्राफी करने में बहुत मजा आएगा। पार्टनर के साथ आज ही यहां घूमने का प्लान बनाएं। यहां जाकर आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।