बच्चों को नाश्ते में खिलाएं ये चीजें, तो बदलते मौसम में नहीं पड़ेंगे बीमार

बदलते मौसम में बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण इस मौसम में बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होता है। आज हम आपको उन चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें बच्चों की सेहत अच्छी रखने के लिए नाश्ते में दिया जा सकता है।

नाश्ते में मूंगफली-पोहा बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इनके सेवन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इस मौसम में अंडा बच्चों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

मूंग दाल का चीला नाश्ते में देने से भी बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें फाइबर, कॉपर, फोलेट, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *