प्रकृति प्रेमियों को पसंद आएगा जंगलों से बहता यह झरना, बनाएं घूमने का प्लान

क्या आप जानते हैं कि भारत का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है? नहीं तो आज हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं। जोग जलप्रपात देश का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता है। शिमोगा और उत्तर कन्नड़ की सीमा पर स्थित यह जलप्रपात अपनी सुंदरता के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

जंगलों के बीच से बहता यह झरना प्रकृति प्रेमियों को खूब पसंद आएगा। अगर आपको स्विमिंग के साथ हाइकिंग पसंद है तो देश की ये खूबसूरत जगह आपके लिए परफेक्ट साबित होगी। अगर आप मानसून के मौसम में झरने की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो जोग झरने की योजना बनाएं।

यहां जाना आपके टूर को यादगार बना देगा। यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने को मिलेगा। आज ही यहां घूमने का प्लान बनाएं। यहां घूमने के दौरान आपके परिवार वालों को भी काफी मजा आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *