भारतीय घरों में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इन्ही मसालों में से एक है जायफल जिसकी मीठी महक से पूरा किचन महक उठता है। जायफल एक बीज है और इसके ऊपरी छिलके को जावित्री के नाम से जाना जाता है। लगभग हर किचन में पाया जाने वाला यह मसाला न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा सकता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है। पोषक तत्वों की बात करें तो जायफल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन सी पाया जाता है. आज इस कड़ी में हम आपको जायफल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी रोजाना इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं जायफल के फायदों के बारे में।
अनिद्रा से छुटकारा
रात को नींद न आने की समस्या को अनिद्रा कहते हैं। दिनभर काम, घर और बाहर की चीजों की वजह से तनाव की समस्या हो जाती है और नतीजा नींद न आने की समस्या। ऐसे में जायफल का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके प्रभाव से नींद न आने की समस्या दूर हो सकती है। सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी जायफल मिलाकर पीने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है।
शारीरिक दर्द से देता है राहत
शिकागो के औषधि विज्ञान विभाग द्वारा जायफल पर किए गए शोध में पता चला है कि जायफल के पोषक तत्व शारीरिक दर्द को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। शोध में सामने आया है कि जायफल के अर्क में एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो दर्द को खत्म करते हैं।
पाचन तंत्र को करें मजबूत
अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है। अगर आप अपच और गैस से परेशान हैं तो जायफल आपकी मदद कर सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार है। खासतौर पर सर्दियों में जायफल का इस्तेमाल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए किया जाता है। यह शरीर में फाइबर की मात्रा को बनाए रखता है। यह आंत की मांसपेशियों में क्रमाकुंचन गति को बढ़ाता है और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। जायफल शरीर में गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है। बता दें कि फाइबर कब्ज और आंतों की अन्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।