पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना गोवा का अगुआड़ा किला, एक बार जरूर जाएं

बहुत से लोग गर्मी के मौसम में गोवा घूमना पसंद करते हैं। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो आपको यहां के अगुआड़ा किले को जरूर घूमने जाना चाहिए। यह किला पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। समुद्र तट से नजदीक होने के कारण इस किले की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

गोवा का यह खूबसूरत किला गोवा की राजधानी पणजी से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 17वीं सदी में पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए अगुआड़ा किले का नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह किला हमेशा से पर्यटकों का पसंदीदा रहा है।

किले में मौजूद लाइटहाउस से पर्यटकों को सिंक्वेरिम बीच देखने का मौका मिलता है। इसके साथ ही आपको पुर्तगाली वास्तुकला को भी अच्छे से समझने का मौका मिलेगा। गोवा का यह किला अब पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बन चुका है। आप इस किलो को एक बार जरूर देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *