नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन बी-6, फोलेट, थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
हालांकि नींबू का अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज हम आपको नींबू के अधिक सेवन से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
नींबू के अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से दांतों में झनझनाहट की समस्या हो सकती है।
साथ ही दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। वहीं, इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपको बालों की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको नींबू का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।