नशे की हालत में बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट, कैंची से किए कई वार




कानपुर से एक इंसानियत को झकझोर के रख देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक बेटे ने अपने ही बाप को बड़ी ही बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया। युवक ने कैंची से बाप पर कई बार किए जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

यह घटना कानपुर देहात में अकबरपुर के आलमचंद्रपुर कॉलोनी की है। अजय कुमार राजमिस्त्री था। वह पत्नी सुनीता, बेटे विवेक और अभिषेक के साथ आलमचंद्रपुर कॉलोनी में रहता था। उसके दोनों बेटों का कॉलोनी में हेयर कटिंग का सैलून है। घरवालों के अनुसार अजय कुमार ने मंगलवार की रात घर में शराब पी। नशा चढ़ने के बाद उसने घर में आने वाले एक शख्स को लेकर पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बड़े बेटे विवेक ने मां को पीटने से मना किया, तो अजय ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान विवेक के हाथ में चोट लग गई।

गुस्से से भरे हुए विवेक ने अपने पिता को धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और पास ही रखी कैची से अजय के शरीर पर ताबड़तोड़ कई बार किए। घर में मौजूद बाकि लोगों ने मिलकर विवेक को रोका और अजय को अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विवेक को अकबरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर कैंची भी बरामद कर ली। बताया जा पहा है कि विवेक ने अपने पिता पर कैंची से कुल 10 वार किए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर बेटे विवेक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े: कुशीनगर: घर में आग लगने से 5 बच्चे समेत मां की जलने से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *