हमारे शरीर का स्वास्थ्य कहीं न कहीं हमारी अच्छी नींद पर निर्भर करता है। जब हम सोते हैं, तो वह समय होता है जब हमारे पूरे शरीर को आराम और मरम्मत का मौका मिलता है। इससे हम दिनभर फ्रेश और एनर्जी से भरे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस पोजीशन में सोते हैं उसका सीधा असर आपकी सेहत पर कैसे पड़ता है? खासतौर पर बायीं करवट सोने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि सोने की पोजीशन का हमारे शरीर के अंगों और मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता है।
बेहतर पाचन और सेहत
बाईं करवट सोने से आंतों को बहुत फायदा होता है। सही काम करता है। साथ ही पाचन क्रिया भी सही रहती है। बायीं ओर करवट लेकर सोने से आपका पेट और अग्न्याशय ठीक से काम करते हैं और गंदगी शरीर से आसानी से बाहर निकल जाती है। इसके साथ ही यह एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की समस्या से भी निजात दिलाता है।
खर्राटों को कम करता है
यदि आप या आपका साथी खर्राटे लेते हैं, तो अपनी बाईं ओर सोने की कोशिश करें। बाईं करवट सोने से आपकी नाक खुली रहती है और आपके खर्राटे भी कम हो जाते हैं।
दिल को स्वस्थ रखता है
बाईं ओर करवट लेकर सोना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपके दिल पर किसी तरह का दबाव नहीं पड़ता है। यह ठीक से काम करता है और लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। इससे हृदय तक रक्त ठीक से पहुंचता है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हृदय आपके शरीर के बाईं ओर स्थित होता है। इसलिए जब भी आप बाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं तो इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। और हृदय रोग होने का खतरा कम होता है।
कमर दर्द से राहत दिलाता है
अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं तो बाईं ओर करवट लेकर सोने से दर्द से राहत मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पोजीशन में आपकी रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है, जिससे आपकी पीठ पर कम भार पड़ता है।
दिमाग और दिल तक सही तरीके से ऑक्सीजन और खून पहुंचता है
बायीं करवट सोने से खून और ऑक्सीजन का प्रवाह विभिन्न अंगों तक सही तरीके से होता है और शरीर का दिमाग और शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहने के साथ-साथ सही तरीके से काम करते हैं।
गर्भवती महिलाओं को बाईं ओर सोना चाहिए
गर्भवती महिलाओं के लिए बाईं ओर सोना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही हाथ पैरों में सूजन की समस्या भी नहीं होती है।
बायीं तरफ करवट लेकर सोने से शरीर का दर्द होता है गायब, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नींद भी अच्छी आती है। अगर आप बाईं ओर करवट लेकर सोते हैं तो इससे आपको थकान महसूस नहीं होगी। कई बार ऐसा होता है कि आप नींद से जाग जाते हैं और आपके शरीर में दर्द होने लगता है। ऐसे में इस दिशा में करवट करके ही सोना चाहिए। अगर आपको अक्सर पेट में कब्ज की शिकायत रहती है तो बाईं ओर करवट लेकर सोने से राहत मिल सकती है।