चिंता या तनाव आज के समय में इंसान के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इससे व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तनाव के कारण व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। आज हम आपको तनाव से सेहत पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों की जानकारी देने जा रहे हैं।
तनाव के कारण व्यक्ति का पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इस दौरान अनुकंपी तंत्रिका की सक्रियता के कारण आंतों में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव में वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति को पेट दर्द और सूजन, सीने में जलन, कब्ज या लूज मोशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
तनाव के कारण लिवर भी प्रभावित होता है। इससे व्यक्ति के शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है।