डाइट में शामिल करें ये 4 हेल्दी चीजें, हमेशा रहेंगे एनर्जी से भरपूर..

Healthy Diet: व्यस्त जीवनशैली के साथ लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। इससे कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में फिट रहने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

 

शरीर में विटामिन्स की कमी से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। शरीर में इन पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए आप अपने आहार में प्रोटीन, विटामिन और खनिज युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। तो आइए जानते हैं, स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने आहार में किन मुख्य चीजों का सेवन करना चाहिए।

अनाज
आप फिट और स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में अनाज को शामिल कर सकते हैं। अनाज में फाइबर और कार्ब्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आप गेहूं का आटा, जौ, ओट्स, दलिया आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको विटामिन और मिनरल्स भी अधिक मिलेंगे। आपको अपने आहार में अनाज को जरूर शामिल करना चाहिए।

फल और हरी सब्जियां
आप अपने आहार में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। आप चाहें तो नाश्ते में फलों को शामिल कर सकते हैं तो लंच और डिनर में सब्जियां खा सकते हैं. फलों और सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने आहार में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

 

डेयरी उत्पाद
स्वस्थ रहने के लिए डेयरी उत्पादों का सेवन करना बहुत जरूरी है। बड़ों से लेकर बच्चों तक दूध, दही और पनीर सभी के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. आप सुबह और दोपहर दही या छाछ का सेवन कर सकते हैं, फिर रात को दूध पी सकते हैं। इतना ही नहीं, पनीर, और घी को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

प्रतिलिपि

दालें
विटामिन्स का मुख्य स्रोत हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं ये, आपको अपने आहार में दालों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप मूंग, मसूर, अरहर, चना, उड़द आदि दालों को आहार का हिस्सा बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *