चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण यह बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मददगार है।
चुकंदर का रस बालों के झड़ने को नियंत्रित करने में सहायक होता है। चुकंदर में आयरन, फोलेट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के विकास में सहायक होते हैं। इससे बालों की चमक भी बढ़ती है। यह स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसके सेवन से आप चेहरे की झुर्रियां, काले धब्बे और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं। चुकंदर के रस में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से सूजन को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।