हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है और इसके लिए वह अपनी त्वचा को गोरा बनाने की कोशिश करती है। सिर्फ रंग गोरा हो जाने से खूबसूरती के पैमाने पर कोई नहीं बैठता बल्कि महिलाओं की खूबसूरती में उनकी आंखों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। आईब्रो घनी होने पर इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। आइब्रो को घना दिखाने के लिए महिलाएं आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह एक अस्थायी तरीका है। अगर आपकी आईब्रो बहुत पतली या हल्की है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर उन्हें घना और घना बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
अरंडी का तेल
अगर आपके घर में अरंडी का तेल है तो आप घनी भौहों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको कुछ ही समय में घनी आइब्रो पाने में मदद मिलेगी। इसके लिए अरंडी के तेल को हल्का गर्म कर लें। अब इसे रुई की मदद से रात को सोने से पहले अपनी आईब्रो पर लगाएं। आप चाहें तो कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल अपनी आईब्रो पर लगा सकती हैं। इससे आपको जल्द ही बेहतर परिणाम मिलेंगे।
कच्चा दूध
दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आईब्रो पर लगाएं। इसका रोजाना इस्तेमाल आपकी आइब्रो को काला और आइब्रो के बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा।
पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली में विटामिन-ई का तेल मिलाकर कांच के डिब्बे में बंद कर दें। अब मस्कारा ब्रश की मदद से इस मिश्रण को आईब्रो पर लगाएं। इस मिश्रण को आप दिन में कम से कम 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।