गर्म ही नहीं ठंडे पानी से भी हो सकता है बालों को नुकसान, देखें क्या है उपाय!

हर कोई चाहता है कि उसके बाल खूबसूरत, मजबूत और मुलायम हों। खासकर महिलाएं अपने बालों का काफी ख्याल रखती हैं। इसलिए ये अपने बालों को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। कई लोग बालों की देखभाल के लिए नियमित पार्लर जाते हैं और महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार हमारी साधारण सी आदतें बालों की सेहत बिगाड़ देती हैं।

बालों को धोने के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी का तापमान सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। बालों को धोने के लिए गर्म और ठंडे पानी दोनों का उपयोग करने के फायदे और नुकसान हैं। क्‍योंकि पानी का तापमान बालों की सेहत पर जरूर असर डालता है। तो आइए जानते हैं ठंडे या गर्म पानी से बाल धोने के क्या-क्या फायदे हैं और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। 

गर्म पानी के फायदे

गर्म पानी से बाल धोने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा को अधिक ऑक्सीजन मिलती है।

गर्म पानी रक्त परिसंचरण को भी उत्तेजित करता है जो बालों के विकास के लिए आवश्यक है।

गर्म पानी बालों की जड़ों में जमा तेल, गंदगी और पसीने को साफ करने का काम करता है।

गर्म पानी बालों के क्यूटिकल्स को खोलकर बालों को मॉइश्चराइज करता है, जिससे बालों की चमक बढ़ती है।

गर्म पानी का नुकसान

सर्दियों में गर्म पानी से शैंपू करने से बाल रूखे और चमकदार हो जाते हैं। बालों को रूखा होने से बचाने के लिए शैंपू करने से पहले बालों में तेल लगाएं और बालों को धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

 

ठंडे पानी के फायदे

ठंडे पानी से बाल धोने से बालों के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे बालों को नमी नहीं मिल पाती और बाल रूखे नहीं होते।

ठंडा पानी बालों को पोषक तत्व प्रदान करता है।

ठंडे पानी के इस्तेमाल से बालों की जड़ों से अतिरिक्त और मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं।

ठंडा पानी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और बालों के विकास में मदद करता है।

ठंडे पानी का नुकसान

पतले बालों के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकता है।

सर्दियों में ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

गर्मी में भी बालों को ठंडे पानी से धोना सही नहीं होता है।

यह पानी बाल धोने के लिए उपयुक्त होता है

इसलिए किसी भी मौसम में बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इससे बालों से गंदगी और तेल निकल जाएगा और त्वचा के रोम छिद्र खुल जाएंगे। साथ ही बालों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। बालों को धोने के बाद कंडीशन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *