उत्तराखंड अपने हिल स्टेशनों के लिए दुनिया में मशहूर है। गर्मी के मौसम में लोग अपने दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान कर रहे हैं। इन लोगों के लिए उत्तराखंड एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम आपको यहां के दो खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
उत्तराखंड की यात्रा के दौरान आपको एक बार बागेश्वर हिल स्टेशन जरूर जाना चाहिए। बागेश्वर हिल स्टेशन भारत में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां आप ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ यहां घूमने में आपको काफी मजा आएगा।
उत्तराखंड का अल्मोड़ा भी एक अद्भुत जगह है। स्टेशन कुमाऊं के दक्षिणी ढलान पर बने इस खूबसूरत हिल स्टेशन के पास आपको कौशिका और शाल्मली नदियां देखने को मिलेंगी। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।