गर्भावस्था में सूजन को न करें नजरअंदाज, स्वस्थ बच्चे के लिए तुरंत करें ये काम

मां बनना भले ही एक खूबसूरत एहसास हो, लेकिन गर्भावस्था के दौर का सामना करना आमतौर पर हर महिला के लिए बहुत मुश्किल होता है। गर्भवती होने के बाद महिला को शरीर में बदलाव, खराब सेहत और मूड स्विंग जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शरीर में मधुमेह या थायराइड जैसी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। भारत में आज भी महिलाएं पुराने तरीके अपनाकर बच्चे को जन्म देने की कोशिश करती हैं।

 

क्या आप जानते हैं कि पैरों में सूजन को नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है? दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता कुमार ने पैरों में सूजन को लेकर कई अहम बातें बताई हैं. साथ ही जानिए आप इसे कैसे कम कर सकते हैं।

कई बार महिलाएं पैरों में सूजन को एक आम समस्या समझकर नजरअंदाज करने की गलती कर देती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही यह एक आम समस्या है, लेकिन हल्की सूजन होने पर भी डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। हालांकि डॉ. ममता कुमार बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान पैरों में सूजन कोई बड़ी समस्या नहीं है। ऐसा एडिमा के कारण होता है। यह शरीर की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए शरीर में अतिरिक्त रक्त का निर्माण किया जाता है। कुछ मामलों में तो सूजन और भी ज्यादा हो जाती है।

सूजन कम करने के लिए करें ये काम
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दौरान डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। सूजन को कम करने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही चलना चाहिए और कभी भी पैर लटका कर नहीं बैठना चाहिए।

सीएक्स

वैसे तो आप ठंडे पानी में कुछ देर पानी डालकर रखने से भी आराम मिल सकता है। एक बाल्टी या टब में ठंडा पानी लें और उसमें अपने पैरों को करीब 20 मिनट तक रखें। ध्यान रहे कि पानी बर्फ की तरह ठंडा नहीं होना चाहिए। ऐसे में महिलाओं को ऐसे फुटवियर का चुनाव करना चाहिए जो आरामदायक हो। फुटवियर में न तो हाई हील्स होनी चाहिए और न ही यह फ्लैट होना चाहिए। अगर आप पैरों में सूजन से परेशान हैं तो इस दौरान बाईं करवट लेटने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *