डाइटिंग के दौरान अक्सर लोग सलाद का सेवन खूब करते हैं। क्योंकि सलाद खाना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बता दें कि यह हमारे शरीर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। लेकिन कई बार फाइबर युक्त खाना खाना सेहत के लिए बोझ भी बन सकता है। दरअसल आयुर्वेद में सलाद खाने के जितने फायदे हैं, सलाद खाने के उतने ही नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
आंत के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है
सलाद आंत के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है, जिससे आंत को भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जब आंत अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है तो पेट में दर्द, कब्ज आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
छोटे बच्चों को न खिलाएं सलाद
छोटे बच्चों को सलाद के रूप में खीरा और टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसा कहते हैं।
गर्भवती महिलाओं को खाने से बचना चाहिए
फूड एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे सलाद यानी टमाटर, खीरा, प्याज आदि के सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर में सूजन आ सकती है। ऐसे में सलाद खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
रात को सलाद कभी न खाएं
फूड एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने से आधा घंटा पहले सलाद खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको खाना खाते समय कम भूख लगती है और आप खाने में कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सलाद का सेवन हमेशा दिन में करना चाहिए न कि रात में।
पाचन तंत्र में गड़बड़ी
आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक जहां एक ओर फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। दूसरी ओर, अत्यधिक फाइबर का सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है।
सलाद कब खाएं
खाने के साथ सलाद खाने की बजाय खाने से आधा घंटा पहले सलाद खाना चाहिए। ऐसा करने से आप खाने के साथ रोटी या चावल कम खाते हैं, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और आपको प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सभी मिलते हैं।