किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भोजन का बहुत महत्व होता है। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में देखा जा रहा है कि सबसे ज्यादा असर हमारी जीवनशैली और खानपान पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आपका आहार संतुलित और पौष्टिक हो। लेकिन इसके साथ ही आपको अपनी कुछ आदतों में भी सुधार करने की जरूरत है। जी हां, आपकी कुछ आदतें बड़ी गलतियां बन जाती हैं जिससे हेल्दी डाइट लेने के बावजूद शरीर को फायदा नहीं मिल पाता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाना खाने के बाद करने से बचना चाहिए। ये गलतियां बीमारियों को न्यौता देती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
फल खाएं
फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं। लेकिन भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। खाली पेट या भोजन के कुछ अंतराल के बाद फल खाना फायदेमंद होता है।
पानी पीना
ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें। खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत होती है। पानी हमेशा खाना खाने के एक घंटे बाद ही पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें। यह पाचन क्रिया को ठीक रखता है।
निकोटिन का सेवन
खाना खाने के बाद कई लोग चाय, कॉफी या सिगरेट पीना पसंद करते हैं। यह आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसा करने से शरीर में निकोटिन की मात्रा बढ़ जाती है और सिज़ल लेवल पर असर पड़ता है, जिससे खाने के पोषण का असर शरीर पर नहीं पड़ता.