शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना आहार के जरिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी में शरीर के लिए लाभकारी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासकर सर्दियों में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में कीवी का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा यह और भी कई परेशानियों को कम कर सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कीवी के सेवन से शरीर को कैसे स्वस्थ बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
पाचन और कब्ज में फायदेमंद
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद होता है। कीवी फाइबर से भरपूर होता है, फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसे लोग जो कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए कीवी खाना बहुत फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में कीवी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही रोजाना कीवी का सेवन करने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
कीवी फल का सेवन भी डायबिटीज से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। चूंकि इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर हो सकता है। इस फल का सेवन करने से सेरोटोनिन को बढ़ावा देने वाले रसायन भी उत्पन्न होते हैं जो आपको रात की अच्छी नींद दिलाने में मदद करते हैं। मधुमेह रोगियों को रोजाना एक कीवी फल जरूर खाना चाहिए।