मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रायगढ़ ज़िले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) की तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
दिग्विजय सिंह की गाड़ी से लगी युवक को टक्कर
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) एक नई मुसीबत में फसते नजर आ रहे हैं। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गाड़ी से एक बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को काफी गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा मध्य प्रदेश के रायगढ़ ज़िले (Raigad district of Madhya Pradesh) में घटित हुआ। जिस वक्त दिग्विजय सिंह अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार अचानक कांग्रेस नेता की गाड़ी के सामने आ गया और तेज रफ्तार कार से टकराकर दूर जा गिरा।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद दिग्विजय सिंह तुरंत गाड़ी से उतरे और युवक के पास गए। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी (Local former MLA Purushottam Dangi) भी पहुँचे। घायल युवक को दिग्विजय सिंह की ही कार से युवक को अस्पताल पहुँचाया गया।
Congress leader Digvijay Singh ‘s car hit a bike-borne man in MP’s Rajgarh, Driver Akhtar Khan was arrested & car seized by police. pic.twitter.com/JTTmssDjB3
— Political Kida (@PoliticalKida) March 9, 2023
घायल के इलाज का दिग्विजय सिंह ने उठाया जिम्मा
कांग्रेस नेता दिग्विजय की गाड़ी से घायल हुए बाइक सवार की पहचान 25 साल के बबलू के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को सिर में चोट लगी है। जिसकी चलते डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया है। भोपाल के एक निजी अस्पताल में खुद दिग्विजय सिंह ने इलाज का इंतज़ाम करवाया।
जीरापुर पुलिस ने दर्ज किया मामला
जीरापुर पुलिस (Zirapur Police) ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दिग्विजय सिंह के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दिग्विजय सिंह की गाड़ी भी जब्त कर ली है। बता दें कि बीते गुरुवार दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कोड़क्या गांव (Kodakya Village) गए थे।
ये भी पढ़ें: Land-for-jobs scam case: नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा