कभी ऐसे खाएं लहसुन… तो नहीं होगी इम्युनिटी से लेकर बीपी तक की टेंशन! कई फायदे होंगे

Garlic Health Benefits: आज के दौर में खराब डाइट और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी कमजोर हो गई है कि वह तुरंत बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आपके पास कई विकल्प हैं, लेकिन अगर आप इम्यून सिस्टम को तेजी से मजबूत करना चाहते हैं तो लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करें। लहसुन से जीवाणु रोग और अन्य संक्रमणों का इलाज संभव है। आइए जानते हैं कि लहसुन कैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और इसके साथ ही लहसुन का सेवन करने से किन बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है और रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। एलिसिन की मौजूदगी लहसुन को जादुई इम्युनिटी बूस्टर बनाती है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं यानी शरीर को बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन का सेवन वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण शरीर को संक्रमण से दूर रखकर स्वस्थ रख सकते हैं। लहसुन खाने से सामान्य सर्दी फ्लू, पेट के संक्रमण और श्वसन संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, फास्फोरस, सोडियम, फोलेट, मैग्नीशियम, और लोहा। कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचाता है।

लहसुन खाने के अन्य फायदे
हड्डियों को देते हैं ताकत- जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है और वे कमजोर होती जाती हैं। ऐसे में आप कच्चे लहसुन का सेवन कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। खासकर महिलाओं में हड्डियों की समस्या बहुत देखी जाती है। ऐसे में कच्चा लहसुन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। यह उनमें एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है।

पाचन में सुधार- लहसुन का सेवन करने से भी पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है। यह गैस्ट्रिक जूस के पीएच में सुधार करता है। यह बेहतर पाचन क्रिया को बनाए रखने में मदद करता है। लहसुन में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड कोलाइटिस अल्सर और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

 

बीपी में फायदेमंद- अगर आप बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो कच्चा लहसुन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लहसुन में बायोएक्टिव सल्फर यौगिक एस-एलिल सिस्टीन होता है जो रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है।

सीएक्स

कोलेस्ट्रॉल कम करे- लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

 

कैसे करें लहसुन का सेवन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप दो से तीन लहसुन की कलियों को चबाकर खा सकते हैं। इसके अलावा लहसुन को काटकर सूप या सलाद में भी शामिल किया जा सकता है। लहसुन की कलियों को भून कर खाया जा सकता है, आप लहसुन और शहद का भी सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *