कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? वृद्धि योग में होगी कलश स्थापना, देखें शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर

हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ होता है। एक वर्ष में दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि आती हैं। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों के अलावा 10 महाविद्याओं की भी पूजा की जाती है। तंत्र-मंत्र की साधना के लिए गुप्त नवरात्रि को अच्छा माना जाता है। इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 9 दिनों की है। 9 दिनों की नवरात्रि को शुभ माना जाता है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि आषाढ़ गुप्त नवरात्र कब से है? क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त? आषाढ़ गुप्त नवरात्रि व्रत कैलेंडर भी देखें।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 प्रारम्भ
पंचांग के अनुसार इस वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 18 जून दिन रविवार को प्रात: 10 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ हो रही है. यह तिथि अगले दिन सोमवार 19 जून को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर है। प्रतिपदा तिथि 19 जून को है, इसलिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरू होगी।

वृद्धि योग में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023
इस वर्ष 19 जून से शुरू हो रही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि वृद्धि योग में है। उस दिन वृद्धि योग सुबह से देर रात 01:15 तक है। वृद्धि योग में आप जो भी कार्य करेंगे उसके फल में वृद्धि होगी।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 कलश स्थापना मुहूर्त
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की कलश स्थापना 19 जून को सुबह और दोपहर में की जा सकती है। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 05:23 से 07:27 तक है। यह 2 घंटे से थोड़ा अधिक है। इसमें अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक है। कलश स्थापना के लिए यह शुभ मुहूर्त सर्वोत्तम है।

यदि आप सुबह कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो दोपहर में अभिजित मुहूर्त भी घटस्थापना के लिए शुभ होता है। उस दिन दोपहर बाद घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त 11:55 से 12:50 तक है।

सी

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023 कैलेंडर
19 जून 2023, सोमवार: घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
20 जून 2023, मंगलवार: ब्रह्मचारिणी पूजा
21 जून 2023, बुधवार: चंद्रघंटा पूजा 22 जून 2023
, गुरुवार: कुष्मांडा पूजा
23 जून 2023, शुक्रवार: स्कंदमाता पूजा
24 जून 2023, शनिवार: कात्यायनी पूजा
25 जून 2023, रविवार: कालरात्रि पूजा
26 जून 2023, सोमवार: दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
27 जून 2023, मंगलवार: सिद्धिदात्री पूजा
28 जून 2023, बुधवार: नवरात्रि पारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *