भारत में खूबसूरत झीलों की कोई कमी नहीं है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील भी उनमें से एक है। इस झील को अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक विरासत स्मारक में जगह मिली है। मुंबई से 500 किमी दूर स्थित यह झील पानी के गुलाबी होने के लिए भी प्रसिद्ध रही है।
लोनार झील को लोनार क्रेटर के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र की इस झील को राष्ट्रीय भू-विरासत स्मारक के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस झील का निर्माण एक उल्कापिंड के टकराने से हुआ था। इस झील को वन्यजीव अभ्यारण्य भी घोषित किया जा चुका है।
आपको इस झील को एक बार जरूर देखना चाहिए। आज ही अपने परिवार के साथ इस जगह घूमने का प्लान बनाएं। यहां आकर आपको बहुत मजा आएगा। यहां आपको और भी कई पर्यटन स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा।