सूर्य ग्रहण के बाद वैशाख मास की पूर्णिमा को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लगेगा। चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। आइए इसके बारे में और जानें।
कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से करीब 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि करीब 4 घंटे 15 मिनट की होगी।
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों से दिखाई देगा।
सूतक काल लगेगा या नहीं
क्योंकि 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
इन 2 राशियों को रहना चाहिए सावधान!
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण मेष राशि में था और सूर्य की सातवीं दृष्टि तुला राशि पर पड़ रही थी। यह राशि सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। अब चंद्र ग्रहण तुला राशि में हो रहा है और यहां चंद्र-केतु की युति भी हो रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर पड़ेगी। इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान मेष और तुला राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके साथ ही स्वाति नक्षत्र में जन्में जातकों को भी सावधान रहना चाहिए।