‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी के ट्रेलर की रिलीज डेट आलिया भट्ट और धर्मा प्रोडक्शन ने रिवील कर दी है। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी चर्चा में बनी हुई है। करण जौहर 7 साल बाद इस फिल्म के साथ कमबैक कर रहे हैं। वहीं रणवीर और आलिया की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में फिल्म का सॉन्ग ‘तुम क्या मिले’ रिलीज किया गया है। जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं अब फैंस गाना रिलीज होने के बाद इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आलिया ने लोगों का इंतजार खत्म कर दिया है और ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
आलिया ने बताई ट्रेलर रिलीज डेट
‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। अब आलिया और करण ने ट्रेलर की रिलीज डेट जारी कर दी है। आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट 4 जुलाई बताई है। इस दौरान आलिया काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी। साथ ही उन्होंने हाथ से 4 का इशारा करते हुए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।
रणवीर और आलिया दूसरी बार साथ स्क्रीन पर आएंगे नजर
ये दूसरा मौका है जब आलिया और रणवीर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का रणवीर और आलिया के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं इसका पहले ट्रैक की बात करें तो इसमें करण जौहर की फिल्मों का वहीं पुराना अंदाज नजर आ रहा है। जहां स्नों के बीच शिफॉन साड़ी में डांस करती एक्ट्रेस और पहाड़ों के बीच दोनों का डांस देख फैंस इसकी रिलीज को लेकर खासा एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 28 जुलाई से थिएटर्स में दस्तक देगी।
ये भी पढ़े: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने चर्च वेडिंग में थामा माइकल का हाथ, लिप टू लिप किया किस..