गर्मियों में गन्ने का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। जिससे व्यक्ति कई बीमारियों से दूर रहता है। हालांकि अधिक मात्रा में गन्ने के रस का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए।
मधुमेह रोगियों को गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। यह किसी व्यक्ति के रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित कर सकता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें भी गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके कारण पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है।
वहीं, गन्ने का रस भी व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल को हाई कर सकता है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल है उन्हें गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो उन्हें भी गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।