हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरुक करना है। यह शरीर के लिए किडनी, लिवर, फेफड़े समेत कई अन्य अंगों के लिए जरूरी है। उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना उतना ही आवश्यक है जितना कि मनुष्य के लिए। ओरल हेल्थ का समान रूप से ध्यान रखना चाहिए। कई बार लंबे समय तक ओरल हेल्थ खराब रहने पर कैंसर जैसे लक्षण विकसित होने लगते हैं। इसके अलावा मुंह में दांतों से होने वाले रोग, पायरिया या घाव होने लगते हैं। समय रहते उनकी देखभाल करनी चाहिए। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि ओरल हेल्थ कब खराब हो जाती है और कैसे इसका ख्याल रखा जा सकता है।
ऐसे पहचानें खराब ओरल हेल्थ
ओरल हेल्थ स्वस्थ है या खराब। इसे पहचानना भी बेहद जरूरी है। अगर आपकी सांस खराब है। जीभ सफेद पड़ी है। जीभ पर किसी तरह के घाव दिखाई दे रहे हैं। मसूढ़ों से खून आ रहा है। दांतों में सड़न या कैविटी बनी रहती है। दांतों में दर्द, मुंह में छाले, मुंह की त्वचा में किसी तरह का बदलाव जैसे लक्षण शामिल हैं।
इन्हें न खाएं
ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। कार्बोनेटेड पेय, कॉफी, उच्च चीनी भोजन, शराब, पान मसाला, तम्बाकू, खट्टी कैंडी, बहुत ठंडा या गर्म खाद्य पदार्थ खाने से बचें।
ऐसे रखें ओरल हेल्थ को हेल्दी
1. दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें। एक बार सुबह और एक बार सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। इससे दांत स्वस्थ रहते हैं।
2. अगर गले में किसी तरह का दर्द हो या मुंह में कोई परेशानी हो तो गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करने चाहिए।
3. आमतौर पर जिन लोगों का पेट खराब रहता है उनकी जीभ गंदी रहती है. जीभ को टंग क्लीनर से साफ किया जा सकता है। इसे प्रयोग में लाना चाहिए।
4. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। यह दांतों की सड़न को रोकने में मदद करता है।
5. साल में दो बार डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए। इससे किसी भी बीमारी के होने की संभावना से बचा जा सकता है।