मनोविज्ञान एक बहुत ही रोचक विषय है। आजकल युवा इस विषय में काफी रुचि ले रहे हैं। कई लोग इस विषय में इसलिए भी रुचि रखते हैं क्योंकि लोगों के हाव-भाव को देखकर उनके अंदर चल रही बातों के बारे में पता चल सकता है। मनोविज्ञान में तथ्यों की पूरी तरह से चर्चा की जाती है। अगर आपकी भी मनोविज्ञान में रुचि है तो यहां कुछ किताबों के बारे में बताया गया है। आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं। (फोटो साभार: ट्विटर)
द साइकोलॉजी ऑफ मनी – इस किताब को मॉर्गन हाउसल ने लिखा है। यह किताब आपको पैसे से जुड़े मनोविज्ञान को समझने में मदद करती है। इस किताब को पढ़कर आप जान पाएंगे कि लोग पैसे को लेकर किस तरह की सोच रखते हैं। (फोटो साभार: ट्विटर)
द पावर ऑफ हैबिट्स – इस पुस्तक के लेखक चार्ल्स डुहिग हैं। यह किताब एक व्यक्ति की आदतों पर आधारित है। इस किताब को पढ़कर आप अपनी बुरी आदतों में सुधार कर सकेंगे। आदतों को बदलना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन इस किताब के जरिए आप जानेंगे कि आप अपनी आदतों को कैसे सुधार सकते हैं। (फोटो साभार: ट्विटर)
ब्रेन रूल्स – यह किताब जॉन मदीना द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में मस्तिष्क के नियमों को समझाया गया है। ये दिमाग के विकास के काम में मदद करेंगे। यह किताब बताती है कि आपका दिमाग कैसे काम करता है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)
बॉडी लैंग्वेज – इस किताब के लेखक एलन पीज हैं। इस किताब में बॉडी लैंग्वेज से जुड़ी बातें बताई गई हैं। आप व्यक्ति के हाव-भाव से जान सकते हैं कि उसके मन में क्या चल रहा है।